मोहर्रम पर नहीं होगी कोई नई परंपरा की शुरुआत-पुलिस आयुक्त

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। आगामी मोहर्रम त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक धर्मगुरुओं/इमामों/ताजियेदारों और सिविल डिफेंस के सदस्यों के साथ बुधवार को पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने इसमें एक-एक कर सभी शान्ति समिति के सदस्यों से बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनी और पूरी ज़िम्मेदारी के साथ समाधान कराने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये। साथ ही समिति के सदस्यों को सुरक्षा व अन्य व्यवस्था के दृष्टिगत जरूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को ताजिये वालें स्थानों का भ्रमण कर वहाँ पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी ताजिए के साथ अस्त्र-शस्त्र लेकर प्रदर्शन न करें। डीजे की आवाज भी सामान्य रखें।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले एक साल के सभी त्यौहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए हैं।कहा कि सभी जनपदवासी आगामी मोहर्रम के त्यौहार सहित अन्य त्यौहारों को भी परम्परागत,पूरे हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे। कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए, जिससे किसी की भावना को ठेस पहुँचे। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से कहा ताजिये की ऊँचाई निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए,ये आप सभी सुनिश्चित करेंगे।कहा कि सभी की आस्था का सम्मान हो और कोई नई परंपरा की शुरुआत न हो। जुलूस के लिए पारंपरिक मार्गों के अनुसार ही आयोजन करने की बात कही गई। उन्होंने अपर नगर आयुक्त को सीवर और नालों व ताजियें वाले स्थानों की बेहतर साफ सफाई और चूने के छिड़काव तथा ग्रामीण क्षेत्रो में इस व्यवस्था के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया। उन्होंने नगर निगम और पंचायतीराज के अधिकारियों को बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत पीने के पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित कराने के साथ ही खराब पड़े आरो प्लांट/हैण्डपम्प का प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कराने व जरुरत वाले स्थानों पर पानी टैंकर की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विद्युत वितरण खण्ड के सभी एक्सईएन को यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया कि विभिन्न स्थानों पर विद्युत पोल्स,बिजली के बॉक्स एवं लटके तार ना हो और त्यौहार के दृष्टिगत निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ताजिया निकलने वाले स्थानों की सड़कों और गलियों के गड्ढों को भरने का निर्देश दिया।सीवेज,पेड़ों की छटाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

पुलिस आयुक्त ने कहा कि गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण ढंग से ही त्यौहार मनाया जाए। तकनीक का जमाना है, कोई ये न सोचे की अपराध करके बच जाएगा। आज कल चारों तरफ़ सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सभी सुरक्षाकर्मियों के हाथों में मोबाइल है ही।उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों से कहा कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने पास के थाने में अवश्य दें, जिसका संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके, जिससे जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बना रहे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट ना करें।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

उन्होंने थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया। कहा कि सोशल मीडिया और ड्रोन कैमरा के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, एडीएम सिटी पंकज कुमार, डीसीपी गौरव वंशवालव नीतू कादयान, एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा सहित जनपद के सभी मस्जिदों के इमाम मौजूद थे।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *