वाराणसी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई NEET-UG परीक्षा, संदिग्ध परीक्षार्थी अनुचित सामग्री के साथ गिरफ्तार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। देशभर के साथ वाराणसी में भी रविवार को NEET-UG परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में लगभग 93 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन, पुलिस, खुफिया विभाग और एसटीएफ की विशेष निगरानी रही।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधिकारियों ने दिनभर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा से एक दिन पूर्व अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों की समीक्षा की थी और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए थे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इसी दौरान मैदागिन स्थित श्री हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक संदिग्ध परीक्षार्थी को चेकिंग के दौरान अनुचित सामग्री के साथ पकड़ा गया। प्रवेश जांच के समय उसके पास से अंडरगारमेंट में छिपाकर रखे गए ग्लू के छोटे पैकेट, फेविकोल की डिब्बी, पूर्व में हुई NEET परीक्षा का प्रश्नपत्र और एक मोबाइल सिम बरामद किया गया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद कोतवाली थाना पुलिस ने परीक्षार्थी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रिंस दुबे बताया, जो मूल रूप से बलिया का निवासी है और जबलपुर में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

पुलिस अब उसके परिजनों से संपर्क करने के साथ ही यह जांच कर रही है कि कहीं उसका संबंध किसी सॉल्वर गैंग या परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले नेटवर्क से तो नहीं है। मामले में बरामद सामग्री और युवक की गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हुई तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं आई।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *