राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मामले में पारदर्शिता बरतने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और उनके मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता अत्यंत गंभीर विषय है। उनका कहना था कि इस मामले से देशभर के रामभक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं, इसलिए सच्चाई सामने लाने के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी स्वयं को रामभक्तों की सबसे बड़ी हितैषी बताती है, लेकिन राम मंदिर के चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे जनता का भरोसा कमजोर हो रहा है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भगवान श्रीराम सत्य, न्याय और मर्यादा के प्रतीक हैं। ऐसे में यदि मंदिर में चढ़ावे को लेकर कोई गड़बड़ी हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि धार्मिक स्थलों की व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेंद्र चौबे, सजीव सिंह, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया, गिरीश पाण्डेय, अशोक सिंह, वकील अंसारी, ओमप्रकाश ओझा,विनोद सिंह कल्लू,राजीव राम,रमजान अली,संतोष चौरसिया, अखिलेश पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, प्रमोद वर्मा, ज्नञरसिंह दास, खालिद सिद्दीकी, संतोष मौर्य, विजय देवल, आशिष पटेल, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, आकाश त्रिपाठी, मो उज्जैर, मनीष सिंह, राकेश सिंह, राजेश प्रजापति, आशुतोष पाण्डेय, ज्योञगेंद्र सिंह, पुलक त्रिपाठी, रमेश शर्मा, घनश्याम यादव, कृष्णा गौड़, सुभाष चन्द्र वर्मा, रोहित मौर्य,रामलखन साहनी, रामजी गुप्ता, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *