ट्रंप का ईरान पर सख्त रुख, बोले- समझौता लगभग खत्म, अब बातचीत समय की बर्बादी

वॉशिंगटन, अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ किसी भी संभावित समझौते की संभावना को लगभग खत्म बताते हुए कहा है कि अब तेहरान से बातचीत करना समय की बर्बादी है। नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी सेना ने होर्मुज क्षेत्र और तेहरान के आसपास 80 से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई की है। इसके जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।इन घटनाओं के बाद ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तेहरान के साथ प्रस्तावित समझौता अब टूटने की कगार पर है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व के लिए कड़ी भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में बातचीत का कोई औचित्य नहीं रह गया है।अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।

