केबीसी 16 में काशी के देवांग अग्रवाल ने जीते 14 लाख

वाराणसी, जनमुख न्यूज।देश के प्रसिद्ध टीवी चैनल के चर्चित शो ‘कौन बनेगा करोड़पति के सीजन १६ में काशी की गूंज रही। टीवी शो के होस्ट महानायक अमिताभ बच्चन काशी की चर्चा करते दिखे, उनके सामने काशी के देवांग अग्रवाल ने सवालों के जवाब दिए।सीजन १६ के इस खास एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार रात हुआ, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन ने देवांग से ताबड़तोड़ सवाल पूछे। १२ सवालों के सही जवाब देकर १२.५० लाख की इनामी राशि जीती। इसके अलावा बोनस के तौर पर पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दिया। इसके बदले उन्हें १.६० लाख मिले। उन्होंने कुल १४.१ लाख की इनामी राशि जीती।गोलघर भाट की गली निवासी साड़ी कारोबारी संजय अग्रवाल के पुत्र देवांग अग्रवाल बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट पर बैठे। एक-एक कर उन्होंने १२ सवालों के जवाब दिए। १३वें प्रश्न में उलझ गए, फिर प्रतियोगिता से हट गए। देवांग ने बताया कि वह इनामी राशि अपनी मां रत्ना अग्रवाल को देना चाहेंगे। शो में शामिल होने के लिए भी वह अपनी मां के साथ गए थे। मां और वह अमिताभ बच्चन से मिलकर बेहद खुश हैं। शुक्रवार रात देवांग ने परिवार के साथ अपने एपिसोड का प्रसारण देखा। हालांकि २५ लाख के सवाल पर उलझ गए तो उसका जवाब देने से पहले खुद को एग्जिट कर लिया।

