मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सो रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, तीन की मौत; विरोध में सड़क जाम, पथराव और लाठीचार्ज

मिर्जापुर, जनमुख न्यूज़। जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में घर के बाहर सो रहे लोगों पर तेज रफ्तार ट्रक चढ़ गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में ट्रक का टायर फटना दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

पुलिस के अनुसार, कुदारन गांव निवासी राजा राजभर (42) गर्मी के कारण अपनी मां और अन्य परिजनों के साथ घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे। रात करीब तीन बजे वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहुंच गया और वहां सो रहे लोगों को कुचलते हुए मकान की दीवार से जा टकराया। हादसे में राजा राजभर (42), उनकी मां सुखिया देवी (75) और चंद्रतारा देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुहानी राजभर (14) और सुनील शर्मा (37) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

घटना की सूचना मिलते ही अहरौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

गुरुवार सुबह हादसे से नाराज ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक पुलिसकर्मी द्वारा ग्रामीण के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी को मौके पर बुलाया गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया और यातायात बहाल कराया गया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

हंगामे के दौरान वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सुरक्षा के मद्देनुसार पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट किया। वाराणसी से सोनभद्र जाने वाले वाहनों को अदलहाट-इमलियाचट्टी मार्ग तथा सोनभद्र से वाराणसी आने वाले वाहनों को अहरौरा-जमुई-इमलियाचट्टी मार्ग से भेजा गया। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *