वाराणसी में छात्र पर एसिड अटैक: घर के बरामदे में सोते समय अज्ञात युवक ने फेंका तेजाब, जांच में जुटी पुलिस

राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर ओदार गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। घर के बरामदे में सो रहे बीकॉम के छात्र पर अज्ञात व्यक्ति ने एसिड फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घायल छात्र का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, वीरभानपुर ओदार गांव निवासी चंद्रेश पटेल (24) बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। गुरुवार तड़के करीब तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया। उस समय छात्र ने शरीर पर चादर ओढ़ रखी थी। पहले एसिड चादर पर गिरा, लेकिन कुछ ही देर में शरीर तक पहुंचने से तेज जलन होने लगी। दर्द से उनकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें भदवर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के मुताबिक छात्र के शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा है और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
घायल छात्र के पिता रामनरेश पटेल ने बताया कि उनका बेटा भैरवतालाब स्थित एक महाविद्यालय में बीकॉम का छात्र है। परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं है, इसलिए हमले के पीछे की वजह समझ नहीं आ रही है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और राजातालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। बाद में थाना प्रभारी दयाराम अस्पताल पहुंचे और घायल छात्र का बयान दर्ज किया।
पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *