भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वागत

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से चालिया महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा गिरजाघर, गोदौलिया और दशाश्वमेध होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभायात्रा से पहले लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीपदान और पल्लव प्रार्थना की। इसके बाद सिंधी समाज के प्रमुख जेपी बालानी ने भगवान झूलेलाल की ध्वजा उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा में सिंधी समाज की महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए और पारंपरिक डोकला नृत्य की प्रस्तुति दी। धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।दशाश्वमेध पहुंचने पर व्यापार मंडल की ओर से शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, सचिव दीपक वासवानी, मनु जेसवानी, विनय यादव, दीपक राजदेव, तुलसी खानचंदानी, प्रदीप नरसिंहानी, विक्की खानचंदानी, कोषाध्यक्ष भगवान दास जजानी, अशोक जायसवाल, श्री नारायण खेमका समेत अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।
राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचने के बाद भगवान झूलेलाल के छायाचित्र की भव्य आरती की गई और मां गंगा का पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को सिंधी समाज के पारंपरिक व्यंजन दाल पकवान, साईं भाजी और सिंधी कढ़ी प्रसाद के रूप में वितरित की गई।
शोभायात्रा के आयोजन में जेपी बालानी, अनिल शर्मा, रोहित बालानी, गोपाल सचदेवा, सतीश छाबड़ा, चंद्रा सचदेवा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, अजय रूपेजा, देवानंद, मोनिका, कृष्णा होतवानी, घनश्याम लालवानी, कन्हैया टेकचंदानी समेत कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

