मैदान पर लिटन दास और ऋषभ पंत के बीच हुई कहासुनी

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जबकि टीम इंडिया को बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जहां उसे शुरुआत में ही तीन झटके लग गए। इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने टीम को संभाला। लेकिन पंत भी जायसवाल का साथ ज्याद देर तक नहीं दे पाए और हसन महमूद की गेंद पर आउट हो गए।वहीं इस दौरान ऋषभ पंत और बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास के बीच कुछ कहासुनी देखने को मिली। दरअसल, रन पूरा करने के चक्कर में पंत थोड़ा सा स्टंप के सामने आ गए थे, जिसके चलते फील्डर का थ्रो उनकी टांग पर लग गया। इसके बाद भारत को ओवर थ्रो का रन मिल गया। लिटन के ये बात अच्छी नहीं लगी तो वह इसको लेकर पंत से कुछ कहने लगे लेकिन पंत भी कहां चुप रहने वाले थे उन्होंने इसका बेहतरीन जवाब भी दिया।जब लिटन ने पंत से कुछ कहा कि, पंत ने कहा उसको देख कहां मार रहा है? लिटन ने फिर पंत को आड़े हाथों लेने की कोशिश की और कहा कि, पैर पर लगा ना, वो तो मारेगा ही पंत ने फिर जवाब देते हुए कहा कि, मारले मैं भी दो भागूंगा।इस दौरान पंत ने जायसवाल के साथ भारत का स्कोर ९६ रन तक पहुंचाया। पंत ने ५२ गेंदों पर ३९ रन बनाकर आउट हुए और इस दौरान उनके बैट से ६ चौके भी निकले।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *