मोहम्मद रफीक खान जिसने भारत के लिए चेस में पहला ओलंपियाड मेडल जीता था

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। भारत के लिए रविवार को दिन बेहद खास रहा, जहां शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष टीम और महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। भारत की इन दोनों ही टीमों ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता। पुरुष और महिला टीमों ने टॉप पर रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। बुडापेस्ट में आयोजित ४५वें शतरंज ओलंपियाड में भारतीय खिलाड़ियों ने अंतिम दौर में अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर इस प्रतियोगिता में पहली बार अपना नाम इतिहास में दर्ज करा दिया है।हालांकि, जब भी चेस का नाम आता है तो हर भारतीय की जुंबा पर विश्वानाथन आनंद का नाम आता है। आनंद पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, लेकिन आनंद से पहले भी भारत के पास एक चेस खिलाड़ी था जिसने चेस की दुनिया में खूब नाम कमाया था। वो थे मोहम्मद रफीक खान। १९८० में शतरंज ओलंपियाड में सिल्वर मेडल जीतकर मोहम्मद रफीक ने पूरी दुनिया में अपना और अपने देश का नाम रौशन किया। उस दौरान माल्टा में हुए टूर्नामेंट में भारत के लिए मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बने थे। रफीक ने १३ में से कुल ९ मुकाबले अपने नाम किए थे जबकि २ मैच ड्रॉ रहे थे। हालांकि, वो कभी भी अपने करियर में कभी ग्रैंडमास्टर नहीं बन सके। १९७६ में रफीक भारतीय शतरंज में चर्चा का विषय बन गए थे, क्योंकि उन्होंने नेशनल बी के लिए चैंपियनशिप जीती थी। उस टूर्नामेंट में खान ने ११ गेम जीते थे। हालांकि, उसी साल १९७६ की नेशनल ए चैंपियनशिप में रफीक खान ने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।बता दें कि रफीक एक कारपेंटर के बेटे थे और उन्होंने कोई हाई एजुकेशन नहीं ली थी। अपनी खुद के खर्चों को चलाने के लिए वह बाद में खुद भी कारपेंटर बन गए थे। शतरंज के खेलने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया और उन्होंने इस खेलना शुरू कर दिया। रफीक आगे चलकर भारत के लिए पहले ओलंपियाड चेस मेडल विजेता थे। लेकिन १९ जुलाई २०१९ के दिन रफीक ने ७३ वर्ष की आयु में आखरी सांस ली थी।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *