शतरंज विजेता खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ४५वें शतरंज ओलंपियाड के भारतीय विजेताओं से अपने आवास पर मुलाकात की। विजेता शतरंज खिलाड़ियों से मुलाकात का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। पीएम ने विजेता शतरंज खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। शतरंज ओलंपियाड आर वैशाली, डी हरिका, तानिया सचदेव, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगेसी और प्रज्ञानानंद को पीएम मोदी से बातें करते हुए वीडियो में देखा जा सकता है। इस बीतचीत के दौरान शतरंज खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को शतरंज की बिसात का उपहार भी दिया। इस दौरान शतरंज की एक बाजी भी खेली गई।बता दें कि, हंगरी के बुडापेस्ट में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। पुरुष टीम ने २२ में से २१ अंक हासिल किए। शतरंज ओलंपियाड के ९७ साल के इतिहास में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने गोल्ड जीता है। पुरुष टीम ने अमेरिका ने रजत और उज्बेकिस्तान ने कांस्य जीता था। वहीं महिलाओं की टीम ने १९ अंक हासिल किए थे। महिलाओं में दिव्या देशमुख ने तीसरे और वंतिका अग्रवाल ने चौथे बोर्ड पर गोल्ड जीता।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *