सिंघम अगेन के बड़े इवेंट का अक्षय कुमार क्यों नहीं बनें हिस्सा

बॉलीवुड, जनमुख न्यूज । अक्षय कुमार अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी की भूमिका में हैं। मुंबई में सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान दीपिका पादुकोण और अक्षय कुमार को छोड़कर सारे कलाकार मौजूद थे। दीपिका पादुकोण के पति और एक्टर रणवीर सिंह ने बताया की दीपिका अपनी बच्ची में काफी व्यस्त हैं इस लिए वह इवेंट में नहीं आ सकी लेकिन सिंघम अगेन में लीड रोल निभाने वाले अक्षय कुमार ने क्यों नहीं शामिल हुए? अब अक्षय कुमार ने इवेंॉ में शामिल न होने की वजह बताई है और अपने फैंस से माफी भी मांगी है। एक वीडियो संदेश में अक्षय ने अपने प्रशंसकों को संबोधित किया और महामारी के बावजूद २०२१ में सूर्यवंशी का समर्थन करने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने रणवीर सिंह के उत्साह पर एक मज़ाक करके दर्शकों को लोटपोट कर दिया। रोहित शेट्टी ने मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक भव्य लॉन्च इवेंट में बहुप्रतीक्षित सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रवि किशन, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ मौजूद थे। नई माँ दीपिका पादुकोण के अलावा अक्षय कुमार भी वहाँ नहीं आ सके क्योंकि वे हाउसफुल ५ की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में अहम भूमिका निभाने वाले अक्षय कुमार सोमवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में वर्चुअली शामिल हुए, क्योंकि वह फिलहाल लंदन में अपनी अगली फिल्म हाउसफुल ५ की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश के ज़रिए इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। क्लिप में उन्होंने प्रशंसकों से फिल्म का समर्थन करने का आग्रह किया और अपने सह-कलाकारों अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान को प्यार भी भेजा।

