आयोग ने सुनीं 40 महिलाओं की शिकायतें

वाराणसी, जनमुख न्यूज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। ४० महिलाओं ने अपनी समस्याएं सदस्य के सामने रखीं। सदस्य ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और निस्तारण की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। ज्यादातर मामले पुलिस से संबंधित रहे। आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों की गहनता से जांच कर न्याय दिलाने में कोताही न बरतें। सदस्य ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। महिला हिंसा से संबंधित मामलों की समीक्षा की। इसके बाद सदस्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही एमएनसीयू वार्ड को भी देखा।

