जूनियर रेजिडेंट के हड़ताल से बिगड़ी अस्पताल की व्यवस्था

वाराणसी,जनमुख न्यूज। बीएचयू अस्पताल में जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से व्यवस्था चरमरा गई है। इमरजेंसी में लोड बढ़ गया है। स्ट्रेचर पर मरीजों की कतार लगी हैं। मरीजों को घंटों बाद इलाज मिल पा रहा है। सर्जरी की संख्या लगातार घटती जा रही है।वहीं दूसरी तरफ रेजिडेंस डॉक्टर का हड़ताल लगातार जारी है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से उन्हें लिखित आश्वासन दिया जाए। उन्होंने अपनी पहली मांग की है कि अगर अस्पताल में कोई भी हादसा होता है तो उस मामले में अस्पताल प्रशासन थाने में मुकदमा दर्ज कराए।दूसरी तरफ गुरुवार को बीएचयू में महज ४७ सर्जरी ही हुई। ६० से अधिक मरीज मायूस लौट गए। दूर दराज से आने वाले मरीज और परिजन अस्पताल में भटकते दिख रहे हैं। बीएचयू के कई ऐसे ओपीडी है जहां मरीजों को वापस कर दिया जा रहा है गैस्ट्रोलॉजी में सिर्फ २०० मरीज का ही पर्चा जमा हुआ। बाकी सैकड़ो मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

