न्यूजीलैंड के कारण भारत को हुआ नुकसान

स्पोर्टस,जनमुख न्यूज। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को ८ विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। जिसके बाद कीवी टीम १-० से आगे है। इस हार के साथ ही भारत का डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने का गणित बिगड़ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारत का जीत का प्रतिशत ७४.२४ था, जो अब घटकर ६८.०६ का रह गया है। हालांकि, टीम इंडिया अभी भी पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई है।बता दें कि, भारत को ेंऊण् के मौजूदा चक्र में ७ और मुकाबले खेलने हैं। इन ७ में दो मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत पुणे और मुंबई में खेलेगा, वहीं बचे ५ मैच टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की सरजमीं पर खेलने हैं। भारत को अपने दम पर डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई करना है तो ७ में से ५ मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। अगर टीम इंडिया ऐसा करने में कामयाब रहती है तो अंत में उनके खाते में ६८.४२ प्रतिशत अंक होंगे।पिछले दो डब्ल्यूटीसी चक्र पर नजर डालें तो भारत ने २०२१ में ७०.५८ प्रतिशत अंकों के साथ तो, २०२३ में ऑस्ट्रेलिया ने ६६.७ प्रतिशत अंकों के साथ पहले पायदान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। इस दौरान दूसरे पायदान पर रही न्यूजीलैंड और भारत की टीमें क्रमश: ६३.६३ व ५८.८ प्रतिशत के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। ऐसे में भारत के पास फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए ६८.४२ पर्याप्त होंगे। वहीं अगर टीम बने ७ में से चार मैच जीतती है और दो मुकाबले ड्रॉ रहते हैं तो भी भारत के फाइनल में पहुंचने के चांसेस रहेंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया के खाते में ६६.६७ प्रतिशत अंक होंगे।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *