प्रियंका गांधी की जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की महामृत्युंजय की पूजा अर्चना

वाराणसी,जनमुख न्यूज। केरल की वायनाड सीट से उप-चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका गांधी को बनाया गया है। ऐसे में उनकी प्रचंड जीत के लिए वाराणसी में महामृत्युंजय महादेव मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुद्राभिषेक किया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महादेव से प्रियंका गांधी की प्रचंड जीत की कामना की है।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया- हम सब की नेता प्रियंका गांधी जो हमारी राष्ट्रीय महासचिव हैं वो वायनाड से चुनाव लड़ रही हैं। वो हमेशा गरीबों और असहायों की आवाज बनती है। जब वो प्रदेश प्रभारी थीं। उस समय सोनभद्र के उम्भ में हुए कांड के बाद सबसे पहले वो पीड़ितों के बीच पहुंची और उन्हें सांत्वना दिया। इसके बाद हाथरस कांड और बिलरियागंज में भी गरीबों की आवाज बनीं थीं।राघवेंद्र चौबे ने कहा- वायनाड में प्रियंका गांधी की जीत पक्की है। उनकी प्रचंड जीत के लिए हम लोगों ने बाबा विश्वनाथ और महामृत्युंजय महादेव से आज उनकी प्रचंड जीत की कामना के साथ रुद्राभिषेक किया है।वायनाड से भाजपा प्रत्याशी के भी महिला होने के सवाल पर राघवेंद्र चौबे ने कहा- लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सबको सामान अधिकार है। कोई भी चुनाव लड़ सकता है लेकिन वहां से प्रियंका गांधी की जीत सुनिश्चित है।

