जिस सांप से खेल रहा था उसी ने काटा मौत

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। झांसी में कोबरा सांप के डसने से सपेरे की मौत हो गई। गांव से सांप को पकड़ कर लाया था। उसके साथ खेल रहा था। बार-बार सांप के फन पर हाथ फेर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसको काट लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले सपेरे की मौत हो गई।घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के शहपुरा गांव की है। शहपुरा के लक्ष्मणपुरवा निवासी सपेरा संतोष (३५) की मौत के बाद १:४८ मिनट का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कोबरा सांप की पूंछ को पैर से दबाए है और कह रहा है कि अगर सांप से डर लगता तो वह पकड़ता ही क्यों?लक्ष्मणपुरवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नीतेश अहिरवार ने बताया कि संतोष पूरे क्षेत्र में सांप पकड़ने का काम करता था। उसने मंगलवार को एक कोबरा सांप पकड़ा था। जहरीला सांप पकड़ा तो लोगों ने संतोष की खूब तारीफ की। इसके बाद वह दांत निकालने के लिए सांप को अपने घर ले गया।घर जाकर उसने सांप को बाहर निकाला। लोगों के सामने सांप के साथ खेलने लगा। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पर गांव के लोग उसे मऊरानीपुर सीएचसी पर ले गए। यहां पर डॉक्टरों ने सपेरे संतोष को मृत घोषित कर दिया।

