आगरा के दंपती की राजस्थान में हत्या

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। आगरा के दंपती की राजस्थान में हत्या कर दी गई। करौली जिले में उनकी बॉडी कार के अंदर मिली है। वे लोग कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, उन्हें बदमाशों ने गोली मारी है। मर्डर लूट के इरादे से हुआ या रंजिशन, पुलिस इसकी जांच कर रही है।राजस्थान पुलिस ने यूपी पुलिस से दंपती के बारे में जानकारी जुटाने को कहा है। मामला मासलपुर इलाके के भोजपुर का है।राजस्थान पुलिस के मुताबिक, जिस दंपती की कार में बॉडी मिली है, उनकी पहचान विकास और दीक्षा के रूप में हुई है। दोनों आगरा के सांथा किरावली के रहने वाले थे। बुधवार सुबह ९ बजे गांव के लोगों ने कार में २ बॉडी देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली। जो आईडी कार्ड मिले, उसी से मृतकों की पहचान हुई। पुलिस ने दोनों लाश मॉर्च्युरी में रखवा दी हैं।कार में कारतूस के खोखे मिले, जिनको फोरेंसिक टीम ने कब्जे में ले लिया है। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई। शरीर पर गोली लगने के घाव हैं। हादसे की सूचना पर करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इएथ् टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। कार को जब्त कर लिया गया है।

