ट्रेन में महिला अधिवक्ता से छेड़खानी

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। मुरादाबाद की महिला अधिवक्ता से ट्रेन में छेड़खानी करने के आरोपी शाजेब खान को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। शाजेब रामपुर का रहने वाला है। उसे कोर्ट ने जेल भेज दिया है।घटना २ दिन पुरानी है। एक महिला अधिवक्ता प्रयागराज से लिंक एक्सप्रेस के एसी – १ कोच में सवार हुई थीं। महिला अधिवक्ता के साथ कोच में घुसे एक युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी थी। आरोपी की हरकतें बढ़ने पर महिला अधिवक्ता ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी थी।इसके बाद मुरादाबाद जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोपी की पहचान शाजेब खान के रूप में हुई है। वह रामपुर का रहने वाला है। जीआरपी ने रामपुर में उसके घर पर छापा मारकर उसे अरेस्ट कर लिया है। जीआरपी ने आरोपी शाजेब खान को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

