डीएम से बोले शिवपाल सपा वोटरों को धमका रहे अधिकारी

उत्त्तर प्रदेश,जनमुख न्यूज। यूपी में उपचुनाव की वोटिंग में सिर्फ १५ दिन बचे हैं। चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभल में सपा के पूर्व सांसद कादिर राना सहित १२ नामजद व २० अज्ञात लोगों के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने का मुकदमा दर्ज किया है।अंबेडकरनगर में शिवपाल यादव ने कहा- बीजेपी अफसरों के बल पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी लड़ाने का काम करती है। यह नकारात्मक सोच वाली पार्टी है। यूपी में इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है। निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग को लेकर शिवपाल यादव Dश् ऑफिस पहुंचे। भाजपा के पूर्व सांसद ने रितेश पांडेय ने अम्बेडकर नगर से सपा प्रत्याशी के पति पर शराब और पैसे बांटने का आरोप लगाया है। इधर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा- अखिलेश की बात की कोई वैल्यू नहीं है। २०२२ में हम उनके साथ थे, तब भी वह चार सौ सीट जीत रहे थे। वो तो हम उनके साथ थे, तो १२५ सीट जीतने में कामयाब रहे, नहीं तो २०१७ में ४७ पर ही रह गए थे। २०२४ में भी सरकार बना रहे थे। उन्होंने सभी अति पिछड़ी जातियों को धोखा दिया है। कौन उनके साथ जाएगा। इसीलिए छटपटा रहे हैं।

