नोटबंदी की वर्षगांठ पर ‘खजांची’ का जन्मदिन मनाकर सपा ने भाजपा को घेरा

लखनऊ, जनमुख न्यूज। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नोटबंदी की आठवीं वर्षगांठ पर सपा कार्यालय में खजांची का जन्मदिन मना कर भाजपा पर एक फिर बड़ा हमला किया। उनके निशाने पर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार रही। उन्होंने खजांची को जन्मदिन पर साइकिल भी भेंट की। सपा कार्यालय में हर साल खजांची का जन्मदिन मनाया जाता है। २०१६ में नोटबंदी के दौरान पैदा हुए बालक खजांची यादव बर्थडे एक बार फिर जोर-शोर से मनाया गया। अखिलेश ने खजांची यादव को लड्डू खिलाया। उसे साइकिल भेंट की। इस दौरान जांची की मां भी वहां मौजूद थीं। खजांची ने अखिलेश यादव को कविता सुनाई। अखिलेश ने ही बच्चे का नाम खजांची रखा है। खजांची यादव यह आठवां जन्मदिन है। अखिलेश यादव ने इस मौके पर कहा कि नोटबंदी सबसे बड़ा भ्रष्टाचार था। यह जन्मदिन सपा से ज्यादा भाजपा को मनाना चाहिए। उन्होंने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब एनकाउंटर वालों का काउंट डाउन शुरू हो गया है, इसलिए घबराए हुए हैं। अखिलेश यादव ने खजांची के आठवें जन्मदिन पर घोषणा की कि मैं उसे सदन ले जाउंगा। किसानों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि डीएपी खाद के लिए लोग परेशान है। पहले बोरी में चोरी करते थे, अब पूरी बोरी ही चोरी हो गई है। युवाओं का मसला उठाते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा कराने की सरकार की नीयत ही नहीं है।

