टंकी रखने की बाध्यता होगी खत्म, इंदिरा नगर में 24वों घंटे होगी पेयजल आपूर्ति

​वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चितईपुर के इंदिरा नगर कॉलोनी के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम के पायलट प्रोजेक्ट के तहत यहां 24×7 पेयजल आपूर्ति योजना की शुरुआत होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना के पूर्ण होते ही क्षेत्र के लोगों को चौबीसों घंटे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति मिलेगी और उन्हें अपने घरों की छतों पर पानी की टंकी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। योजना का 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसे जल्द से जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी है। इस क्रम में शुक्रवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नेवादा वार्ड स्थित इंदिरा नगर कॉलोनी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता के साथ कार्य समय से पूरा करने के निर्देश दिए। ​निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा बताया गया कि अनुबंधित फर्म मेसर्स सीके इंटरप्राइजेज जेवी मेसर्स माधवराव तुकाराम फाड़ (प्रयागराज) के माध्यम से यहां 2200 किलो लीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में भौतिक प्रगति करीब 52 प्रतिशत पाई गई। नगर आयुक्त ने कार्य की गति को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्म के प्रतिनिधि पवन कुमार से कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर काम को हर हाल में पूरा करने के लिए श्रमिकों और संसाधनों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए। लापरवाही या देरी की स्थिति में फर्म के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त स्वयं दस दिन बाद दोबारा योजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।*​सीवर लाइन कार्य को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश*​पेयजल योजना का जायजा लेने के बाद नगर आयुक्त ने इंदिरा नगर कॉलोनी में जलकल विभाग द्वारा डा.ली जा रही सीवर लाइन के कार्यों का भी मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सीवर लाइन बिछाने का काम पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। साथ ही इसे समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि स्थानीय नागरिकों को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थाई निजात मिल सके।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *