पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी भारत मजबूती के साथ खड़ा है-योगी आदित्यनाथ

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को चौकाघाट स्थित गिरिजादेवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को लाभांवित किया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से 12 वर्ष पहले नया भारत को नया नेतृत्व देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। काशी का नाम न केवल प्रदेश में बल्कि देश और दुनिया में गूँजता सुनाई देता है। जब पूरा देश मोदी जी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नए रिकॉर्ड के साथ उल्लास और उत्साह के नए माहौल के साथ जश्न मना रहा है और सभी उत्साहित है, तो मोदी जी के साथ काशीवासियो का नाम भी उनके साथ जुड़ता है। पूरी दुनिया में जहां कहीं भी कोई राष्ट्राध्यक्ष हो, जब मोदी जी के इस बारह साल के कार्यकाल वो देखता है और भारत की तुलना करता है। तो वो मोदी जी की तो सराहना करता ही है, लेकिन साथ-साथ देश, प्रदेश और सभी काशीवासीयों की भी तारीफ़ करता है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

मुख्यमंत्री ने लोगों को 2014 से पहले के भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि याद कीजिए उस दौर में भ्रष्टाचार, चारों ओर अविश्वास का वातावरण, देश के अंदर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर मंडराता हुआ खतरा रहा। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का भारत अलग तरह का है। पहले अन्नदाता आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। नौजवान की प्रतिभा का लाभ, प्रदेश और देश के विकास में लगनी चाहिए थी। पहले की सरकार की नीतियों के कारण, सरकार की गलत नियत के कारण, युवा हताश और निराश था, उसके लिए न नौकरी थी, न रोजगार था, न उनके लिए कोई पेशा था। हर योजना लागू होने के पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। उन्होंने कहा कि देश के 600 जनपद में से 120 जनपद नक्सलवाद के शिकार थे।देश की सुरक्षा पर खतरा किस रूप में था कि घुसपैठ होती थी? और उस समय की सरकारों के सामने जब हम इन मुद्दों को उठाते थे। तो 2014 के पहले की सरकार संसद में क्या वक्तव्य दे रही थी? हमारे सैनिकों के साथ बर्बरता की जाती थी। लेकिन सरकार मौन रहती है। 2014 के बाद बदलते हुए भारत एक भी योजना को अगर आप देखेंगे, हर योजना देश की आधी आबादी माताओं और बहनों के लिए समर्पित, देश के नौजवानों के लिए समर्पित है। वह देश के अन्नदाता किसान, कारीगर, महिला, पुरुष, बुजुर्ग सबके लिए है। जनकल्याणकारी योजनाओ को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता अनेक स्तर पर देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

उन्होंने कहा कि कोई सोचता था कि देश के अंदर जन-धन अकाउंट के नाम पर हर गरीब का बैंक में खाता खुलेगा। जब खाता खोले गए थे यही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी कहती थी यार, देखो बेवकूफ बना दिया। लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी ऑफिसों में मिलने वाली सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजने लगी, तो उसने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुंह पे तमाचा मारने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक प्रधानमंत्री वो थे जो कहते थे कि मैं क्या करूं? मैं तो ₹100 भेजता हूं लेकिन नीचे केवल ₹15 पहुंचता है। लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी के खाते में पूरा पैसा आता है। 2014 के पहले नहीं हो पाया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बताया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान देश के अंदर 12 करोड़ गरीबों के घर में एक-एक शौचालय बनाने का काम किया। 4 करोड़ परिवार ऐसे थे देश के अंदर जिनके पास अपने सिर को ढकने के लिए छत नहीं थी। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का काम किया। पहले एक गरीब बीमार होता था, उसके उपचार के लिए परिवार के पास साधन नहीं होता था। आज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सरकारी अस्पतालों में भी फ्री का इलाज मिल रहा है। उन्होंने कोरोना कालखंड का जिक्र करते हुए कहा कि उसे दौर में भी फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री बैक्सीन एवं फ्री राशन की व्यवस्था किया गया था। भारत के अंदर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन की सुविधा दी जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी में लगने वाले जाम की चर्चा करते हुए कहा कि काशी में भी जाम की स्थिति थी। इसमें आशातीत सुधार हुआ है।

साल में 15 से 20 लाख श्रद्धालु काशी में आ रहे हैं। रेल की आधुनिक सुविधा बड़ी है। कोई सोचता था “वंदे भारत” “अमृत भारत” “नमो भारत” इन नामों पर ट्रेन आएगी? ये सभी ट्रेन भारत के अंदर बनेंगी। कोई सोचता था यह रायबरेली में बनेंगी? हमारे रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे। 2014 से पहले यह एक सपना था। काशी के घाट इतने सुंदर हो गए हैं कि पर्यटक निहारते ही रह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जो परिवर्तन हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी युवाओ, महिलाओं, सभी का है। बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म देने से लेकर उसकी शादी ब्याह तक की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा का वैश्विक संकट आया हुआ है। अमेरिका जैसा देश जो दुनिया की सबसे बड़ी सामरिक ताकत है, वहां महंगाई लगभग चार गुना बड़ी है। दुनिया के देशों की हालत खराब है। काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी भारत मजबूती के साथ अपने नागरिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि वह देश जिसके सामने पहचान का संकट हो, वह कैसे महान हो सकता है और वह देश तब महान् होता है जब कोई महान व्यक्तित्व उसका नेतृत्व करें। और काशीवासियों को इस बात पर गौरव के अनुभूति होनी चाहिए कि वह महान व्यक्तित्व कोई और नहीं काशी का सांसद है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। ताकि देश को वे अपना यशस्वी नेतृत्व देकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते रहे। जो उनका संकल्प है। उत्तर प्रदेश वासी, हर काशी वासियों के साथ कदम से कदम मिलाकर उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगा और विकसित भारत के उनके संकल्पों की पूर्ति करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि रोपवे एक नया मॉडल है। जब उसका लोकार्पण होगा तब काशीवासियों को नया एहसास होगा। कैसे वो पूरे जीवन को बदलने में सहायक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्वाधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने की उनकी इस यात्रा का अभिनंदन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी काशीवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्ट्रीट वेंडर प्रमिला देवी हैंडीक्राफ्ट, स्ट्रीट वेंडर राजू आइस्क्रीम, स्ट्रीट वेंडर दीपक कुमार बरनवाल चाय का स्टाल को पथ विक्रय प्रमाण पत्र, पी.एम स्व निधि योजनान्तर्गत रेडीमेड कपड़े का स्टाल लगाने वाली बेबी मौर्य को 50 हजार का चेक, कॉस्मेटिक सामग्री का स्टाल लगाने वाले कन्हैया को 30 हजार रूपये का क्रेडिट कार्ड, सी.एम. युवा उद्यमी योजनान्तर्गत बूटिक सेंटर चलाने वाली रोशनी कुमारी को 4.5 लाख का चेक, फास्ट फूड की स्टाल चलाने वाली यशिका सिंह को 2.5 लाख का चेक तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी का काम करने वाली ललिता एवं खुशबू जायसवाल को सिलाई मशीन एवं प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मुख्यमंत्री के हाथों लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी एवं संतुष्टि के भाव स्पष्ट प्रदर्शित हो रहे थे। इससे पूर्व प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम ओढ़ा कर स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी राम, विधायक सुनील पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

तत्पश्चात् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल कालभैरव तथा देवाधिदेव महादेव श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत् दर्शन पूजन किया।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *