रब राखा रिलीज पर अर्जुन कपूर ने बनवाया टैटू

बॉलीवुड,जनमुख न्यूज। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने फिल्मी करियर की एक नयी पारी शुरू की है। रोहित शेट्टी की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में अभिनेता ने विलेन की भूमिका निभाई। दर्शकों को अर्जुन की एक्टिंग खूब पसंद आई। सोशल मीडिया पर लोगों ने अभिनेता के अभिनय की जमकर तारीफ की। इन सब के बीच अर्जुन ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने नए टैटू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की।अर्जुन कपूर ने अपने कंधे पर हिंदी में ‘रब राखा’ गुदवाया है। बता दें, सिंघम अगेन की रिलीज वाले दिन अर्जुन ने इस टैटू को बनवाया था। इसे उन्होंने अपनी दिवंगत मां मोना को समर्पित किया है।अभिनेता ने टैटू गुदवाने के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इनके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘रब राखा – भगवान आपके साथ रहें। मेरी मां हमेशा यही कहती थीं, अच्छे और बुरे समय में। आज भी, ऐसा लगता है कि वह यहीं मेरे साथ हैं, मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं, मेरी देखभाल कर रही हैं।

इसे भी पढ़े-
गदर ३ का करना होगा लंबा इंतजार

मुम्बई जनमुख न्यूज। 'गदर २' की भारी सफलता के बाद, निर्देशक अनिल शर्मा सिर्फ एक नहीं बल्कि दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों Read more

इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर का दबदबा

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'स्त्री २' की सफलता का जश्न मना रही Read more

राजस्थान में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज। साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों Read more

अरशद वारसी के बयान पर भड़के बोनी कपूर

मनोरंजन, डेस्क जनमुख न्यूज।हाल ही में अरशद वारसी का एक बयान सुर्खियों में है।जिसमें उन्होंने प्रभास को जोकर कहा था। Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *