यूपी उपचुनाव : में कांटे की टक्कर, 3 सीटों पर सपा और 6 पर भाजपा आगे

लखनऊ,जनमुख न्यूज। यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना में छह सीटों पर भाजपा तो तीन सीटों पर सपा आगे है। फूलपुर सीट पर भी कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर मतगणना के नौ राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ४६,०११ वोटों के साथ आगे चल रही हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को १५३१७ वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने ६२२ वोट हासिल किए हैं। अब तक ६२२१९ मतों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें सपा ३०६९४ वोटों से आगे चल रही है।अंबडेकरनगर की कटेहरी सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सपा की शोभावती ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया है। सपा को कुल मत ११,५२४ जबकि भाजपा के धर्मराज को १०९३३ मत मिले हैं।मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट तीसरे चरण की मतगणना पूरी हो चुकी है। तीसरे राउंड में सपा ने भी रफ्तार पकड़ ली है। रालोद प्रत्याशी को जहां ३५९७ मत मिले हैं वहीं सुम्बुल राना को २७१७ वोट मिले हैं। बसपा के शाह नजर को ८८ और आसपा के जाहिद हुसैन को १३३२ मत प्राप्त हुए हैं। तीसरे राउंड में मुकाबले दिलचस्प हो चले हैं। रालोद और सपा के बीच कांटे की टक्कर के आसार हैं। हालांकि अभी तक रालोद प्रत्याशी मिथलेश पाल अब तक ७६३१ वोट से आगे चल रही हैं।गाजियाबाद सदर सीट पर सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के संजीव शर्मा को ३०१२६ मत मिले हैं। सपा के सिंहराज जाटव को ७७५५ वोट मिले हैं। बसपा के पीएन गर्ग को २५६७ मत मिले हैं। अभी तक ४६,०६८ वोटों की गिनती हो चुकी है। भाजपा के संजीव शर्मा २२,३७१ वोटों से आगे चल रहे हैं।गाजियाबाद की सदर सीट पर पांचवें और छठे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा के संजीव शर्मा १९८६३ वोटों से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी को उन्होंने काफी पीछे छोड़ दिया है।अंबेडकर नगर की कटेहरी सीट पर तीसरे चरण की गणना में सपा को २८६९ वोट मिले हैं। भाजपा को २७२६ जबकि बसपा को १५८२ मत मिले हैं। तीसरे चरण तक भाजपा को कुल ९२२२, सपा को ८२११ जबकि बसपा को ५२०९ मतदाताओं का समर्थन मिला है।मैनपुरी के करहल में आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव १३,२२७ वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक १७०६१ वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में ३०,२८८ मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक १९६९ वोट मिले हैं।मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा के दूसरे चरण के नतीजों के अनुसार, राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी मिथलेश पाल ५११६ के साथ सबसे आगे चल रही हैं।अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पांचवें चरण में भाजपा आगे चल रही है। सपा पीछे है।मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान ही मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में बधाई के पोस्टर और फ्लैक्सी लगाए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लगाए गए इन फ्लैक्सियों में रामवीर सिंह को विधायक बनने पर बधाई दी गई है।

