चली गोली और पसर गया सन्नाटा, खून से सन गई दुल्हन,अफरतफरी

मथुरा, जनमुख न्यूज। मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से दुल्हन के हाथ में गोली लगने हड़कंप मच गया। घायल दुल्हन को मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीतम्बर शर्मा निवासी टैंटीगांव की पुत्री गुड़िया उर्फ दिव्या शर्मा की शादी मथुरा रोडवेज कालौनी निवासी बनवारी शर्मा उर्फ वंश के साथ तय हुई थी। २७ नवंबर की शादी तय थी। कस्बा के एक फार्म हाउस में शादी समारोह चल रहा था। देर शाम को बरात फार्म हाउस पहुंची तो युवती पक्ष के लोगों ने आएं बरातियों का स्वागत सत्कार करते हुए खाना खिलवाया। सभी रस्में हंसी खुशी से चल रही थीं। रात क़रीब ११ बजे के लगभग वरमाला की तैयारियां चल रही थीं।दुल्हन बनी युवती हाथ में माला लिए जा रही थी, तभी दुल्हन के मामा ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग के दौरान गोली ने दुल्हन के हाथ को चीर दिया। इस दौरान भगदड़ मच गई। घायल दुल्हन को तत्काल ही मथुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। शादी समारोह में विघ्न पड़ गया। इसके बाद बरात भी वापिस चली गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र का कहना है कि युवती के हाथ में गोली लगने की सूचना मिली थी। जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

