छत से गिरकर विवाहिता की मौत

सुल्तानपुर, जनमुख न्यूज। यूपी के सुल्तानपुर में रविवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां विवाहिता की छत से गिरकर मौत हो गई। खबर फैली तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।मामला हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे झुरहु मजरे हलियापुर का है। यहां के निवासी राम स्वरूप निषाद की पत्नी राजकुमारी (४०) छत से गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने पति राम स्वरूप पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

