बैरिकेडिंंग पर चढ़ रहे अजय राय बेहोश

लखनऊ, जनमुख न्यूज। राजधानी में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। नीचे उतरे तो उनकी पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद वो बेहोश हो गए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें लिटाया। पानी छिड़का। तब जाकर वो होश में आए।दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा जाने पर अड़े थे, जबकि पुलिस ने उनको रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर सभी रास्तों में पुलिस ने डबल बैरिकेडिंग कर रखी है। दोपहर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से झड़प हो गई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। कई कार्यकर्ता दीवार कूद गए।कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस महिला नेताओं को खींचकर ले गई और गाड़ी में बैठाया। ममता चौधरी घर से विधानसभा जाने के लिए अड़ी हुई थीं। बाद में पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।अजय राय ने कहा हमारे बब्बर शेर डटे हुए हैं। अत्याचार और अन्याय के खिलाफ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सीएम योगी को जवाब देगा। पुलिस की घेराबंदी को तोड़कर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय प्रदेश कार्यालय पहुंच गए।
दरअसल, यूपी कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा का घेराव करने का ऐलान किया था। इसके बाद मंगलवार रात से ही पुलिस ने प्रदेशभर में कांग्रेस नेताओं को नजरबंद किया गया। पुलिस ने उनको लखनऊ आने से रोक दिया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *