तीसरे सत्र में भारत ने की वापसी, आस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए ६ विकेट पर ३११ रन

नई दिल्ली, जनमुख स्पोटर्स न्यूज। मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का दबदबा रहा। हालांकि अंतिम सत्र भारत ने वापसी की। लेकिन तब तक आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने बोर्ड पर ६ विकेट पर ३११ रन टांग दिए थे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम खेल समाप्त होने तक स्टीव स्मिथ ६८ रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पहले सत्र में २५ ओवर में ४.४८ के रन रेट से ११२ रन बनाए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था। ११२ रन बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन के पहले सत्र में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।
इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और १९ साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए ८९ रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास ६५ गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से ६० रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए ६५ रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का २७वां अर्धशतक लगाया। वह १२१ गेंद में छह चौके की मदद से ५७ रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने १४५ गेंद में सात चौके की मदद से ७२ रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का २२वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह १११ गेंद पर ६८ रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।

इसे भी पढ़े-
मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया

चंडीगढ़ , डेस्क जनमुख न्यूज। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में संपन्न पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *