पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की याद में काशी की गंगा आरती में जले दीप

वाराणसी, जनमुख न्यूज। महानगर कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार से डॉ. मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि सभा हुई। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल मौजूद थे। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि उनका सफर राष्ट्र सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, सुरेश सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

