सालों बाद इन सितारों ने फिल्मों में की वापसी, फरदीन खान से करिश्मा कपूर तक ये सितारे शामिल

नई दिल्ली, बॉलीवुड जनमुख न्यूज। बॉलीवुड के लिहाज से ये साल काफी खास रहा है। इस साल कई सारे बॉलीवुड सितारों ने कमबैक भी किया है। इसमें करिश्मा कपूर, बॉबी देओल, नाना पाटेकर, काजोल, माधुरी दीक्षित जैसे कई बड़े सितारों का नाम शामिल है। आइए आपको बताते हैं साल २०२४ में बॉलीवुड में लंबे ब्रेक के बाद कमबैक करने वाले सितारों के नाम। फरदीन खान ने हीरामंडी वेब सीरीज से कई सालों के ब्रेक के बाद सिनेमा में वापसी की। फरदीन खान अपनी इस सीरीज के कारण काफी चर्चा में भी रहे। फरदीन खान को इससे साल २०१० में आई ‘दुल्हा मिल गया’ में देखा गया था। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने काफी समय के बाद भूल भुलैया ३ से बड़े पर्दे पर वापसी की। उनके डांस और अभिनय को फैंस ने बहुत पसंद किया है। इससे पहले माधुरी दीक्षित को मोहिनी के किरदार में ‘ये जवानी है दिवानी’ में देखा गया था। अभिनेता नाना पाटेकर ने फिल्मों में काफी समय बाद काम किया है। वे इस साल क्रिसमस २०२४ पर रिलीज हुई फिल्म ‘वनवास’ में नजर आ रहे हैं। नाना पाटेकर को इससे पहले साल २०१६ में आई ‘नटसम्राट’ में देखा गया था।

