24 घंटे में 4.5 डिग्री सेल्सियस गिरा पारा

वाराणसी, जनमुख न्यूज। दो दिन से धूप सही तरीके से नहीं निकली रही है। पछुआ हवाओं में नमी भी बढ़ गई है, इस कारण लोग ठंड से ठिठुर गए हैं। मौसम के बदले मिजाज का असर यह रहा कि पिछले २४ घंटे में अधिकतम तापमान ४.५ डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। अगले तीन दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं हंै। एक जनवरी तक घने कोहरे, पछुआ हवाओं के चलने की संभावना जताई है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में अचानक परिवर्तन हुआ है। सोमवार को तो दिन में धूप नहीं हुई। रात में भी ठंड पिछले तीन दिन में सबसे अधिक रही। मौसम के इस बदलाव की वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रविवार को अधिकतम तापमान २१.८ डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सोमवार को ४.५ कम होकर १७.३ पहुंच गया। न्यूनतम तापमान १४.० डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना रहेगा। इस कारण अगले तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान में कमी की भी संभावना है।

