राहुल गांधी पर केस दर्ज कराएगी भाजपा

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज।भाजपा ने राहुल गांधी के सिखों पर दिए गए बयान पर गहरी नाराजगी जताई है। पार्टी ने कहा है कि राहुल गांधी अपनी विदेश यात्रा के दौरान भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिखों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं और सिख समुदाय देश में पूरे मान-सम्मान के साथ रह रहा है और देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। करतारपुर कॉरिडोर खोलने के साथ ही केंद्र सरकार ने सिखों के सम्मान को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। पार्टी के अनुसार, ऐसे ही राहुल गांधी को विदेश में कोई गलतबयानी करने से बाज आना चाहिए। पार्टी नेता सरदार आरपी सिंह ने कहा है कि वे राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को एक प्रेस में कहा कि १९८४ में एक सोची-समझी साजिश के अंतर्गत सिखों का नरसंहार किया गया था। उन्होंने कहा कि इसमें कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल थे और इन हमलों में ३००० से अधिक सिखों की हत्या की गई थी। इस पर अपनी गलती मानने की बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी दूसरों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुरी ने कहा कि नेता विपक्ष होने के कारण वे एक संवैधानिक पद पर हैं। इसके बाद भी राहुल गांधी विदेशों में भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें ऐसे कार्यों से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *