भाजपा नेता बबीता फोगाट का बयान कहा विनेश का राजनीति में आना निजी निर्णय

नई दिल्ली,जनमुख न्यूज। पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी बहन विनेश फोगाट के राजनीति में प्रवेश पर पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी है। बबीता ने कहा कि विनेश का राजनीति में आना उनका अपना निर्णय है, लेकिन उन्हें अपने गुरु, पापा महाबीर फोगाट, जो द्रोणाचार्य अवार्डी भी हैं, की बात माननी चाहिए थी। गुरु हमेशा सही राह दिखाता है और शिक्षा देता है। विनेश को भटकता हुआ देखकर कोई भी गुरु दुखी होता।बबीता ने कहा कि विनेश ने जल्दबाजी में राजनीति में कदम रखा, जबकि उनके पास २०२८ ओलंपिक में गोल्ड जीतने का पक्का मौका था। उन्होंने आरोप लगाया कि भूपेंद्र हुड्डा ने फोगाट परिवार में फूट डालने में सफलता हासिल की लेकिन जनता विधानसभा चुनाव में इसका सही जवाब देगी।कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बबीता ने कहा कि पार्टी का एजेंडा हमेशा से फूट डालो, राज करो का रहा है और कांग्रेस ने परिवारों को तोड़ने का काम किया है।बबीता ने कहा कि भाजपा ने दादरी से टिकट नहीं देकर सही निर्णय लिया है, और इसमें उन्हें कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भाजपा के साथ खड़ी हैं और पार्टी के निर्णय का सम्मान करती हैं।

इसे भी पढ़े-
कश्मीर और हरियाणा में चुनाव का हुआ ऐलान

नई दिल्ली, जनमुख न्यूज़। निर्वाचन आयोग ने आज (शुक्रवार को) तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त Read more

बिहार में अगुवानी सुल्तानगंज ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया।

पटना, जनमुख न्यूज। बिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा शनिवार सुबह ढह गया। खगड़िया के Read more

कोलकाता रेप मर्डर केस – ममता बनर्जी के मार्च पर भाजपा का तंज

कोलकाता जनमुख न्यूज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Read more

नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा भारत की पांच-दिवसीय यात्रा पर पहुंचीं

नेपाल, जनमुख न्यूज। नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करने के उद्देश्य से पांच-दिवसीय Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *