वाराणसी में फिल्मी स्टाइल गोल्ड चोरी का खुलासा: ज्वैलर का केयरटेकर निकला मास्टरमाइंड, 2.122 किलो सोना बरामद

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्णघंटा इलाके में बंद ज्वैलरी शॉप से करोड़ों रुपये के सोने की चोरी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिल्मी अंदाज में अंजाम दी गई इस वारदात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से हुआ। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों को दबोचते हुए उनके पास से 2 किलो 122 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं।शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इस चोरी का मुख्य सरगना आभूषण कारोबारी के मकान का केयरटेकर निकला। उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर करीब तीन महीने पहले इस वारदात की साजिश रची थी। चोरी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने डुप्लीकेट चाबी भी बनवाई थी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वारदात को किसी बाहरी गिरोह द्वारा की गई चोरी दिखाने के लिए मकान की खिड़की का शीशा तोड़ा, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे में कैद एक अहम क्लू ने पूरी साजिश की पोल खोल दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को कैंट रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

डीसीपी सरवणन टी. ने दावा किया कि यह वाराणसी कमिश्नरेट में चोरी की घटनाओं के बाद अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

पूरा घटनाक्रम: सोमवार को ज्वैलर दिवाकर राणा ने जब कर्णघंटा स्थित अपनी दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरी में रखा सोना व ज्वैलरी गायब थी। हैरानी की बात यह थी कि न तो ताला टूटा था और न ही किसी तरह की सेंधमारी के स्पष्ट निशान थे। सूचना पर चौक थाना पुलिस, एसीपी दशाश्वमेध और डीसीपी क्राइम मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरी साजिश सामने आ गई। बरामदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का सफल खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

इस चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाने पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, चौक थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा और उनकी टीम को एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *