76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, मंत्री ए.के. शर्मा बोले— जनता से सीधा संवाद ही अभियान का उद्देश्य

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। शहर दक्षिणी विधानसभा में रविवार से 76 दिवसीय वार्ड प्रवास एवं स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। अभियान का शुभारंभ प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया। इस दौरान शहर दक्षिणी के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सूर्यकुंड वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।अभियान के पहले दिन मंत्री ए.के. शर्मा और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान गलियों और सूर्यकुंड क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों ने बिजली के पोलों पर लटक रहे केबल, मलबे के ढेर, टूटी नालियों, सीवर चैंबर और क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की, जिस पर विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।इसके बाद सनातन धर्म इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन पांच पौधे लगाने का भी संकल्प लिया गया है।सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि क्षेत्र की छोटी हो या बड़ी, हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड प्रवास के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।मुख्य अतिथि ए.के. शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड स्तर पर नियमित प्रवास से जनता से सीधा संपर्क बढ़ता है और स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होता है।मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काशी की गलियों में स्वयं झाड़ू लगाकर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया और आज स्वच्छता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने काशी में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि काशी विश्वनाथ धाम, नमो घाट, रिंग रोड, रोपवे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, बनास डेयरी और निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शहर के विकास की नई पहचान बनी हैं।अभियान के दौरान विधायक ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ चौपाल भी लगाई तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना।यह 76 दिवसीय अभियान 19 जुलाई से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत डॉ. नीलकंठ तिवारी प्रतिदिन एक वार्ड में प्रवास करेंगे, स्वच्छता अभियान चलाएंगे, जनसंवाद करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *