गंगा की रेती पर दिखेगा पेंच लड़ाने का हुनर, 16 टीमें दिखाएंगी दम

वाराणसी,जनमुख न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान से प्रेरित धर्मनगरी काशी में पतंगबाजी का रोमांच शुरू होने जा रहा है। नगर निगम वाराणसी की ओर से आगामी 12 जनवरी से दो दिवसीय भव्य ‘पतंग प्रतियोगिता’ का आयोजन दशाश्वमेध घाट के सामने रेती पर किया जाएगा। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें प्रतिभाग करेंगी। नियमों के अनुसार, प्रत्येक टीम में दो सदस्य होंगे और एक प्रतिभागी को दो पतंग उड़ाने की अनुमति दी जाएगी। दोनों दिन चार-चार मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया जाएगा । महापौर ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना और मकर संक्रांति के पर्व से पूर्व काशी के युवाओं में उत्साह भरना है। यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के विजन को समर्पित है।
प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं: दो दिवसीय पंतग प्रतियोगिता 12 से16 टीमें लेंगी प्रतिभागएक टीम में दो लोगएक लोग को दो पंतग उड़ाने की होगी अनुमतिदोनों दिन चार-चार मैच होंगे ।
स्थान: दशाश्वमेध घाट के सामने रेती क्षेत्र।
समय: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
प्रतिभागी: कुल 16 टीमें इस प्रतियोगिता में अपना कौशल दिखाएंगी। पुरस्कार का राशि इस प्रकार है : प्रथम पुरस्कार: 51 हजार रुपयेद्वितीय पुरस्कार: 21 हजार रुपयेतृतीय पुरस्कार: 11 हजार रुपयेसुबह 10 बजे से सजेगा आसमान

