वाराणसी: भैंस चोरी के आरोप में तीन युवकों की गिरफ्तारी पर चोलापुर थाने का घेराव, ग्रामीणों का धरना

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। चोलापुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले में तीन युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुभासपा नेताओं और 100 से अधिक ग्रामीणों ने चोलापुर थाने का घेराव कर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार युवकों को निर्दोष बताते हुए उनकी तत्काल रिहाई की मांग की।धरने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय ले जाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारियों के विरोध के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।ग्रामीणों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए शुभम राजभर, रोशन शर्मा और फिरोज का भैंस चोरी से कोई संबंध नहीं है। उनका दावा है कि तीनों युवकों ने संबंधित भैंसें विपिन यादव और कुलदीप सिंह से खरीदी थीं तथा इस संबंध में उनके पास दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक तीनों युवकों को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।वहीं, चोलापुर थाना प्रभारी एस.आर. गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।समाचार लिखे जाने तक थाने के बाहर ग्रामीणों का धरना जारी था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *