रोजगार मेला में 68 अभ्यर्थियों को मिला जॉब ऑफर

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन मंगलवार को कार्यालय परिसर, चौकाघाट में किया गया। रोजगार मेला में मुकेश कुमार, सहायक निदेशक (सेवायोजन) वाराणसी मंडल ने जॉब ऑफर प्राप्त अभ्यर्थियों को सुझाव दिया कि आपका चयन चाहे किसी भी कंपनी में हुआ हो, आप अपने कार्य के प्रति हमेशा इमानदारी तथा मेहनत के साथ कार्य करना चाहिए।
रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने मेला में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों से कहा कि आज के इस तकनीकी युग में आपको भी तकनीकी शिक्षा अवश्य ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ ही आपको उस कंपनी के प्रति कर्तव्यनिष्ठ भी होना चाहिए। रोजगार मेला में हिंडाल्को, सोनभद्र, टाटा stribe, brigh future organic सहित कुल 06 कम्पनियो द्वारा 68 अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर दिया गया। मेला में 292 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

