आखिर क्यों साड़ी पहन कर रहता है जौनपुर का यह व्यक्ति!

लखनऊ, जनमुख न्यूज। मानसिक बीमारी की समस्या आम होती जा रही है। और इसके नए-नए रुप देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ी समस्या अंध विश्वास और रुढ़ीवादिता के चलते लोगों को इन बीमारियों की जानकारी भी नहीं हो पाती और वे जहां इलाज से वंचित हो जाते हैं वहीं समाज में उन्हें सिर्फ पात्र समझा जाता है जिससे उनकी जिंदगी बदतर हो जाती है। ऐसा ही एक अजीबों-गरीब मामला यूपी के जौनपुर से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति पिछले ३६ सालों से भूत-प्रेत के डर से महिला का रूप धारण कर के रह रहा है। यह मामला न सिर्फ हैरान करने वाला है, बल्कि यह समाज में फैले अंधविश्वास को भी उजागर करता है।
बताया जाता है कि जौनपुर जिले के इस व्यक्ति ने पिछले तीन दशक पहले महिलाओं की तरह साड़ी पहनना शुरू किया था। इसके पीछे उसका कहना है कि उसे भूत-प्रेत का खतरा महसूस होता था। उसके मुताबिक, एक आत्मा उसे परेशान कर रही थी, और उसे डर था कि अगर वह पुरुष की तरह रहेगा तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। इस व्यक्ति ने बताया कि उसके ९ बेटों में से ७ की मृत्यु हो चुकी है। उसने यह भी बताया कि उसने तीन शादियां की थीं, और उसकी दूसरी बीवी बंगाली थी। जिनकी मृत्यु के बाद उसे एक सपना आया, जिसमें उनकी आत्मा उसे परेशान कर रही थी। यह आत्मा उसे महिलाओं की तरह जीने के लिए विवश कर रही थी।
यह घटना गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा का कारण बनी रहने के बाद अब लोगों के लिए सामान्य बात हो गयी है। इस बारे में कुछ लोगों का मानना है कि यह मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या है जबकि कुछ इसे भूत-प्रेत का प्रभाव मानते हैं। वहीं कई लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देखते हैं और मानते हैं कि इस व्यक्ति को सही सलाह और चिकित्सा की जरूरत है।

इसे भी पढ़े-
चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ ने पटका

आजमगढ़, जनमुख न्यूज। आजमगढ़ के तहबदपुर थाना क्षेत्र के बसही बंदेदासपुर गांव में बीती रात टीन शेड में सो रहे Read more

पत्रकार उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का १११४वाँ दिन

जौनपुर, जनमुख न्यूज। सत्याग्रह आन्दोलन के १११४वें दिन पत्रकार उत्पीडन भ्रष्टाचार जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला Read more

एक लाख के ईनामी का एनकाउंटर, नेता प्रतिपक्ष घर पहुंचे

पूर्वांचल,जनमुख न्यूज। जौनपुर के बक्शा के अगरौरा में एक लाख के इनामिया मंगेश यादव की मौत पर सपा के राष्ट्रीय Read more

बिजली कटौती पर ग्रामीणों ने घेरा थाना,की नारेबाजी

पूर्वाचल, जनमुख न्यूज।बीजपुर के डोडहर ग्राम पंचायत में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *