बच्चों की दवा लेने जा रही महिला को सरेराह बदमाशों ने मार दी गोली

बरेली, जनमुख न्यूज। जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां कुछ बदमाशों ने कार से उतारकर एक महिला को गोली मार दी। महिला के सीने में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
यह घटना गांधी उद्यान से डूडा दफ्तर रोड की है। यहां पर रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि डूडा दफ्तर के पास एक महिला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी है। कोतवाली पुलिस महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले गई। यहां पर उसका इलाज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और महिला के बयान दर्ज किए। महिला ने पुलिस को सारी घटना के बारे में बताया और चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लेकिन, महिला को उनके नाम नहीं पता थे।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका नाम सोनू (४५) है। वह अपने बच्चों की दवा लेने मेडिकल स्टोर पर आई थी। वहां से पैदल घर जा रही थी, कि तभी एक कार आई और कार में सवार चार लोग उसे बैठाकर अपने साथ ले गए। जब वह गांधी उद्यान से डूडा दफ्तर रोड के पास गए तो वहां पर उसे उतार दिया और गोली चला दी। महिला चीखकर नीचे गिर गई। तभी सभी कार सवार वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती किया। बदमाशों ने महिला के सीने के गोली मारी। डॉक्टर महिला का उपचार कर रहे है, उनके अनुसार महिला अभी खतरे से बाहर है, लेकिन गोली महिला के सीने में दायीं ओर लगी है। क्योंकि पीठ की ओर घाव नहीं है, इसलिए गोली अंदर ही फंसी है। महिला का ऑपरेशन होगा और गोली को बाहर निकाला जा सकेगा।
पीड़िता का अपने पति से चल रहा विवाद
बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसके पति का नाम अनिल कौशिक है जो मथुरा में रहते हैं। पीड़िता वीरसावरकर नगर के पास किराये पर अपने एक पुत्र ईशान व पुत्री ईशा के साथ रहती है। महिला ने अभी आरोपियों के बारे में नहीं बताया। पुलिस के मुताबिक, महिला को आरोपियों की जानकारी है, हालात ठीक होने पर उससे जानकारी ली जाएगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *