सावन के पहले दिन बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतार

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। सावन माह के पहले दिन शिव की नगरी काशी पूरी तरह शिवमय नजर आई। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु घंटों कतार में लगकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि सावन के पहले दिन बाबा के दर्शन का विशेष महत्व होता है, इसलिए वे दूर-दराज से काशी पहुंचे हैं। उनका कहना है कि लंबी कतार के बावजूद दर्शन को लेकर उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। कतार में लगे भक्तों की सुविधा के लिए जर्मन हैंगर, पंखों, पेयजल, ओआरएस और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि गर्मी और उमस के बीच श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंदिर प्रशासन के अनुसार इस वर्ष सावन मास के दौरान लगभग एक करोड़ श्रद्धालुओं के बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुगमता और सुरक्षित तरीके से दर्शन-पूजन कर सकें।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

महिला डॉक्टर की हत्या के केस को लेकर देशभर में चिकित्सको की हड़ताल

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *