प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 127 SDM के तबादले, लंबे समय से प्रतीक्षित सूची जारी

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 127 उप जिलाधिकारियों (SDM) के तबादले कर दिए। इनमें से अधिकांश अधिकारी ऐसे हैं, जो एक ही स्थान पर तीन वर्ष की तैनाती पूरी कर चुके थे। यह तबादला सूची लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब जारी कर दिया गया है।
तबादले की इस सूची में कई प्रमुख नाम शामिल हैं। सीतापुर के SDM कुमार चंद्रबाबू को बदायूं भेजा गया है। सहारनपुर की SDM संगीता राघव को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी श्वेता को उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में सहायक निदेशक बनाया गया है।
लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का SDM बनाया गया है, वहीं LDA में विशेष कार्याधिकारी के पद पर कार्यरत शशि भूषण पाठक को अमरोहा का SDM नियुक्त किया गया है।
यह तबादला सूची राज्य प्रशासन में ताजगी और संतुलन लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

