वाराणसी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी

वाराणसी, जनमुख न्यूज। जिला कोर्ट मे आज पेशी पर आया एक बंदी हथकड़ी तोड़कर फरार हो गया। भागते समय जब एक सिपाही ने रोकने का प्रयास किया तो उसने उसे धक्का देकर गिरा दिया। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीसीटीटी फुटेज खंगाली वैâदी को पकड़ने के लिये पूरे जिले मे अलर्ट जारी कर दिया।
बताया जाता है कि रामनगर में रहने वाले अंबरीश कुमार सिंह ने २६ अगस्त को एफआईआर कराई थी। इसमें उन्होंने बड़ागांव के कुड़ी में रहने वाले महफूज अहमद पर मोबाइल और सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद पुलिस ने महफूज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सिपाही सुधाकर सिंह उसे पेशी पर लेकर वाराणसी कोर्ट आया था। उसको एसीजेएम कोर्ट में वर्तिका शुभानंद के समक्ष पेश किया जाना था।
आज पेशी के दौरान पुकार होने पर सिपाही सुधाकर सिंह ने कोर्ट के लॉकअप से निकालकर महफूज को कोर्ट नंबर-७ तक पहुंचाया। इस दौरान गमछे के अंदर महफूज अपनी हथकड़ी को निकालने की कोशिश में करता रहा। कोर्ट के गेट पर घुसते ही उसने हथकड़ी खोल ली। सिपाही को अंदर धक्का देते हुए भाग निकला।

