मुख्यमंत्री योगी सहित दोनों डिप्टी सीएम ने ली भाजपा की सदस्यता

उत्तर प्रदेश, जनमुख न्यूज। लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम सहित भाजपा के बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। इसके साथ ही यूपी में भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया। यह अभियान दो सितंबर को शुरू हुआ और २५ सितंबर तक चलेगा। अभियान का प्रारंभ सोमवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी की सदस्यता दिलाकर की। लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। पहले चरण का अभियान २ सितंबर से २५ सितंबर और दूसरे चरण का अभियान एक अक्तूबर से १५ अक्तूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक हमारे अभियान लगातार जारी हैं। लोग हमारी विचारधारा पर आरोप लगाते रहे पर हम आगे बढ़ते रहे। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा का संग’न है। दक्षिण भारत में भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया है और मजबूत ताकत बनकर उभरे हैं। इसके साथ ही भाजपा ने सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर ८८००००२०२४ और बारकोड जारी कर दिया है।

