मऊ में UGC नियमों के विरोध में भाजपा में बगावत, सेक्टर अध्यक्ष समेत 20 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

मऊ, जनमुख न्यूज़। नगर क्षेत्र के ताजोपुर में बुधवार शाम यूजीसी की नई नियमावली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के एक सेक्टर अध्यक्ष, पांच बूथ अध्यक्षों सहित करीब 20 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा भी फूंका।
इस्तीफे से जुड़ा पत्र भाजपा जिलाध्यक्ष मऊ को संबोधित कर सौंपा गया है। विधानसभा क्षेत्र 356 के सेक्टर अध्यक्ष राम सिंह ने अपने त्यागपत्र में कहा कि पार्टी मौजूदा समय में अपनी मूल विचारधारा से भटकती नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा लागू की गई यूजीसी नियमावली से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जिसे वे स्वीकार नहीं कर सकते।
राम सिंह के साथ उनके सेक्टर के पांच बूथ अध्यक्षों समेत कुल 20 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष अमरवीर सिंह, मनीष सिंह, अंजनी सहाय, सुनील सिंह, संजय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इस्तीफे को लेकर कहा कि अभी तक किसी कार्यकर्ता का त्यागपत्र उनके पास नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से बातचीत की जाएगी और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *