अलीगढ़ में सास-दामाद की ‘लव स्टोरी’ में नया मोड़: 10 माह बाद महिला जीजा संग फरार, दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ, जनमुख न्यूज़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में चर्चित सास और होने वाले दामाद की प्रेम कहानी ने एक बार फिर नया मोड़ ले लिया है। करीब दस महीने तक साथ रहने के बाद महिला अपने जीजा के साथ चली गई है। इस घटनाक्रम के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना दादों क्षेत्र के गांव मछरिया नगला निवासी राहुल कुमार की शादी अप्रैल 2025 में थाना मडराक क्षेत्र के गांव मनोहरपुर में तय हुई थी। सगाई के बाद राहुल और उसकी होने वाली सास सपना देवी के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। शादी से करीब 12 दिन पहले सपना देवी परिवार छोड़कर राहुल के साथ चली गई थीं। उस समय दोनों थाने पहुंचे थे और लिखित सहमति के बाद साथ रहने लगे थे।
राहुल का कहना है कि वह बिहार के एक जिले में फेरी लगाकर कपड़े बेचता था और सपना देवी उसके साथ रह रही थीं। आरोप है कि छह फरवरी को महिला दो लाख रुपये नकद और जेवरात लेकर अपने बहनोई के साथ चली गई। राहुल ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं गुरुवार को महिला दादों थाने पहुंची और राहुल पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि राहुल उसे बंधक बनाकर रखता था, मारपीट करता था और कथित रूप से उसे नशीला पदार्थ खिलाता था। उसने आरोप लगाया कि उसके साथ लाए गए पैसे और जेवरात राहुल ने हड़प लिए। महिला ने यह भी दावा किया कि राहुल महिलाओं को गलत धंधे में धकेलता है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
महिला ने कहा कि वह राहुल के साथ अब किसी भी हाल में नहीं रहेगी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसके जीजा पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

बताया जा रहा है कि वह एक पड़ोसी महिला की मदद से वहां से निकल सकी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। दोनों पक्षों के आरोपों को लेकर सत्यता की पड़ताल की जा रही है। मामले ने क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा का माहौल बना दिया है।

इसे भी पढ़े-
सड़क दुर्घटना में कनिष्ठ अभियंता की मौत

सुलतानपुर, जनमुख न्यूज। जिले में मोटरसाइकिल सवार एक कनिष्ठ अभियंता की हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक वाहन से टक्कर लगने से Read more

अमौसी एयरपोर्ट पर रेडियो एक्टिव एलिमेंट लीक होने से हड़कंप

लखनऊ, जनमुख डेस्क। अमौसी एयरपोर्ट से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान से कैंसररोधी दवाओं के कंटेनर को भेजा जाना था। एयरपोर्ट Read more

अनुसूचित जाति के युवक के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- हत्यारों पर नहीं हो रही कार्रवाई

लखनऊ, जनमुख डेस्क। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को रायबरेली के पिछवरिया गांव में अनुसूचित जाति के Read more

सीएम योगी ने किया ‘रोड टू स्कूल’ का शुभारंभ

गोरखपुर, जनमुख डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि किसी भी समर्थ और सशक्त राष्ट्र की सबसे प्रमुख उपलब्धि Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *