जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा: 20 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर, जनमुख न्यूज़। उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे रामनगर क्षेत्र के कागोर्ट गांव के पास हुई, जब एक यात्री बस पहाड़ी से नीचे खाई में जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस एक दूरदराज गांव से उधमपुर की ओर जा रही थी। रामनगर इलाके में एक ब्लाइंड मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयावह था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बस के मलबे में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज किया गया। मलबे से अब तक 20 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने हादसे के बाद उधमपुर के उपायुक्त से बातचीत कर राहत कार्यों की जानकारी ली और गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था के निर्देश दिए।इस दुखद हादसे पर Narendra Modi, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल Manoj Sinha और मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने तथा पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

