वाराणसी पहुंचे क्रिकेटर रिंकू सिंह, काशी विश्वनाथ में किए दर्शन; “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह वाराणसी पहुंचे, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से बाबा के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उन्होंने देश और परिवार की सुख-समृद्धि एवं सफलता की कामना की।
रिंकू सिंह के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में प्रशंसक भी वहां पहुंचे, जिन्होंने “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फैंस में उनके साथ फोटो खिंचवाने और एक झलक पाने की उत्सुकता साफ नजर आई।
दर्शन के बाद रिंकू सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी का आभार जताया। इसके बाद वह होटल के लिए रवाना हो गए।
इस मौके पर रिंकू सिंह ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर उनके लिए विशेष आस्था का केंद्र है और यहां आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में मिल रही सफलता के लिए देशवासियों का धन्यवाद भी किया और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया।

इसे भी पढ़े-
आज वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी आएंगे। वे वाराणसी में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे तो Read more

मेरे अंदर कुश्ती और लड़ाई हमेशा रहेगी- विनेश

नई दिल्ली जनमुख न्यूज। २९ साल की रेसलर विनेश फोगाट ने पेरिस ओलिंपिक से अयोग्य होने के बाद शुक्रवार, १६ Read more

ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट में ५० प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के ब्रांड एंडोर्समेंट पोर्टफोलियो में इस साल Read more

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा

विश्व चैम्पियनशिप में भागीदारी पर खतरा नई दिल्ली, जनमुख डेस्क। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह Read more

Spread the love

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *