काशी को पीएम मोदी ने दी सौगात, 6,332 करोड़ के 163 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

वाराणसी, जनमुख न्यूज़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को 28 दो दिवसीय काशी दौरे पर आये। काशी पहुंचने पर बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वागत किया। वही, बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सेना के हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री को बीएलडब्ल्यू हेलीपैड पर पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया।

इसे भी पढ़े-
Maldives, नेपाल, बांग्लादेश हो या अमेरिका, मोदी के सामने किसी की भी अकड़ ज्यादा देर नहीं टिकती, अब चीन समर्थक मुइज्जू भी जबरा फैन हो गए

अमेरिका पर नजर डालें तो नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के बाद मोदी संग उनके दोस्ती के चर्चे बहुत थे। लेकिन जब Read more

जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले
जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले

जनमुख न्यूज। श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान करेर्गीं इससे पहले ही राज्य Read more

डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी
डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी

कोलकाता, जनमुख न्यूज। के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के १९ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर Read more

सुले सुप्रिया का भाई अजित पवार पर निशाना

मुम्बई , जनमुख न्यूज। सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अजित पवार पर अपनी बहन (सुले) के Read more

इस दौरान प्रधानमंत्री मंत्री ने बरेका में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित किया। साथ ही हमेशा की तरह काशी को 6,332.08 करोड़ लागत की 163 परियोजनाएं कि सौगात दी। जिसमें 1,054.69करोड़ की 50 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 5277.39 करोड़ की 113 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। लोकार्पण में सबसे प्रमुख308.09 करोड़ की लागत से तैयार एसटीपी, 144.43 करोड़ की लागत से तैयार कज्जाकपुरा आरओबी, 45.91 करोड़ से तैयार सारनाथ स्थित तिब्बती संस्थान में सोवा रिग्पा मेडिकल कालेज है। इस दौरान प्रधानमंत्री भविष्य की जरूरतों के अनुसार जरूरी 2464.46 करोड़ लागत के मालवीय पुल के पास बनने वाले रेलवे रोड ब्रिज का शिलान्यास, 1582.99 करोड़ में नगरीय क्षेत्र में सीवरेज व वाटर सप्लाई, 429.36 करोड़ लागत का कबीरचौरा में मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल आदि परियोजनाओं की नींव भी प्रधानमंत्री ने रखी। इन परियोजनाओं में गंगा किनारे के प्राचीन घाटों के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। इस कार्य के लिए कुल 41 करोड़ 21 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। काशी को पहले ही नए घाट के रूप में नमो घाट मिल चुका है, और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सहित कई घाटों का कायाकल्प किया जा चुका है। अब काशी के सबसे अधिक भीड़ वाले दशाश्वमेध घाट के जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास के लिए 827 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है, जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने किया। इस परियोजना के अंतर्गत दशाश्वमेध घाट से श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मध्य स्थित राजेंद्र प्रसाद, मान मंदिर और त्रिपुरा भैरवी घाटों का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन घाटों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए कुल 616.06 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। घाटों के कायाकल्प के बाद मंदिर तक पहुंचने का मार्ग सुगम होगा, जिससे पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काशी के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। काशी की ऐतिहासिकता और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए, इन परियोजनाओं का उद्देश्य स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारना और पर्यटकों के अनुभव को समृद्ध करना है। इस प्रकार, प्रधानमंत्री का यह दौरा काशी के विकास में एक नई दिशा प्रदान करेगा और विश्वनाथ-गंगे के संबंध को और प्रगाढ़ करेगा। यह न केवल काशीवासियों के लिए बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। काशी की संस्कृति और परंपरा को सहेजने के लिए यह प्रयास अत्यंत आवश्यक है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिल सके।

इसे भी पढ़े-
Maldives, नेपाल, बांग्लादेश हो या अमेरिका, मोदी के सामने किसी की भी अकड़ ज्यादा देर नहीं टिकती, अब चीन समर्थक मुइज्जू भी जबरा फैन हो गए

अमेरिका पर नजर डालें तो नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के बाद मोदी संग उनके दोस्ती के चर्चे बहुत थे। लेकिन जब Read more

जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले
जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले

जनमुख न्यूज। श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान करेर्गीं इससे पहले ही राज्य Read more

डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी
डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी

कोलकाता, जनमुख न्यूज। के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के १९ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर Read more

सुले सुप्रिया का भाई अजित पवार पर निशाना

मुम्बई , जनमुख न्यूज। सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अजित पवार पर अपनी बहन (सुले) के Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी ही नहीं पूर्वांचल के लोगों को दिये गये सौगातों में 277.43 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में काली माता मन्दिर से आवास विकास कालोनी होते हुए वाराणसी आजमगढ़ रोड तक मार्ग कार्य 2.40 किमी० में 2 लेन एवं 4.10 किमी0 पाण्डेयपुर चैराहे से रिंग रोड तक) 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तथा ग्रामीण मार्गों को जोड़ने वाली 19 सड़कों का निर्माण कार्य एवं 1.16 करोड़ रुपए की लागत से बने पुआरी खुर्द से पलिया शम्भूपुर होते हुए तड़िया तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.60 करोड़ रुपए की लागत से बने नारायणपुर मार्ग से पुआरी तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 0.56 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी सिन्धौरा मार्ग से चैका गाँव के कृष्णापुर राजभर बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.15 करोड़ रुपए की लागत से बने चौबेपुर बलुआ मार्ग के किमी 0.5 पर ग्राम पंचायत बरथरा कला के ब्राह्मण व राजपूत बस्ती तक निर्माण कार्य, 1.15 करोड़ रुपए की लागत से बने भदुआ पाण्डेयपुर पोखरी उकथी से सिरस्ती होते हुए बरथरा कला पहड़िया कथी तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.37 करोड़ रुपए की लागत से बने उधोरामपुर मार्ग का नव निर्माण कार्य, 1.05 करोड़ रुपए की लागत से बने सिहुलिया टिसौरा से जगीशपुर मुसहर बस्ती तक मार्ग का नव निर्माण कार्य, 0.48 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा नेवादा में पक्की सड़क से ग्रामसभा लल्लापुर बार्डर तक पिच रोड का नव निर्माण का कार्य, 0.36 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा नेहिया (खिलया) नहर से नेवादा हरिजन बस्ती तक पक्की सड़क तक पिच रोड का निर्माण कार्य, 0.19 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा मानापुर में राजनाथ पटेल के मकान से हट्ठी बाबा चैराहा एन0एच0-56 तक पिच रोड का नव निर्माण कार्य, 0.33 करोड़ रुपए की लागत से बने सर सैयद स्कूल मार्ग के नहर से गढ़वा रामपुर रोशनहवां तक मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.19 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा सिंहपुर में जगदीश सिंह के मकान से सोमारू के मकान तक नव निर्माण का कार्य, 0.22 करोड़ रुपए की लागत से बने दुनियापुर भटौली मार्ग किमी 0.1 से गोकुलपुर तक नव निर्माण का कार्य, 0.30 करोड़ रुपए की लागत से बने भटौली दुनियापुर हथिवार मार्ग के किमी0-3 से राजेन्द्र पटेल के घर एवं कैलाश पटेल के मशीन से लालचन्द के घर तक नव निर्माण का कार्य, 0.22 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्रामसभा चन्दीपट्टी में बीरापट्टी मार्ग से नरायनपुर से प्रहलाद मिश्रा के घर तक नव निर्माण का कार्य, 0.34 करोड़ रुपए की लागत से बने ग्राम पंचायत रामसिंहपुर में मौर्या बस्ती एवं ब्राहम्ण बस्ती सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.42 करोड़ रुपए की लागत से बने देल्हना गांगपुर मार्ग के किमी 0.1 से बन्देपुर करसड़ा सम्पर्क मार्ग के नव निर्माण का कार्य, 0.42 करोड़ रुपए की लागत से बने श्री प्रभुनाथ पाण्डेय के मकान से निकलकर ज्वालामुखी कालोनी तक नव निर्माण का कार्य, 0.27 करोड़ रुपए की लागत से बने मोहनसराय मातलदेई अदलपुरा मार्ग से बहोरनपुर सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य, 144.53 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में वाराणसी सिटी-सारनाथ रेलमार्ग पर लाट भैरव के निकट रेलवे सम्पार संख्या 23ए पर रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, 51.39 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में बाबतपुर चैबेपुर रेलवे मार्ग के पूर्वोत्तर रेलवे के कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास सम्पार संख्या 12 सी पर 02 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण, 4.18 करोड़ रुपए की लागत से बने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय विकास खण्ड-आराजीलाइन में एकेडमी ब्लाक एवं छात्रावास का निर्माण कार्य, 6.87 करोड़ रुपए की लागत से बने 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी में परिवहन शाखा में 100 व्यक्तियों की क्षमता के बैरक का निर्माण कार्य, 0.83 करोड़ रुपए की लागत से बने सुगम्य भारत योजना के अन्तर्गत श्री मारकण्डेय महादेव घाट पर रैम्प का निर्माण कार्य, 0.31 करोड़ रुपए की लागत से बने सुगम्य भारत योजना के अंतर्गत निबन्धन कार्यालय में लिफट का अधिष्ठापन कार्य, 4.71 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के पिसौर में कल्याण मण्डप के निर्माण कार्य, 6.53 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सन्त कबीर प्राकट्य स्थली का पर्यटन विकास, 2.92 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सारनाथ में स्थित सारंगनाथ मन्दिर का पर्यटन, 2.75 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के नगवा स्थित संत रविदास पार्क के सौंदर्यीकरण/जीर्णोद्वार का कार्य, 7.58 करोड़ रुपए की लागत से बने चन्द्रावती घाट का पुर्ननिर्माण, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बने 250 एम0टी0 गोदाम हरहुआ, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बने 250 एम0टी0 गोदाम भवानीपुर, 0.83 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद-वाराणसी में डिस्ट्रिक्ट इन्ट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के स्थापना का कार्य, 88.97 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के 30 ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हेतु पाइप लाइन का कार्य, 4.63 करोड़ रुपए की लागत से बने वाराणसी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत 23 विद्यालयों के स्मार्ट क्लास सहित मरम्मत एवं पुनर्विकास का कार्य, 8.37 करोड़ रुपए की लागत से बने यूपी कालेज मैदान वाराणसी में सिंथेटिक हाकी टर्फ फील्ड के निर्माण एवं विकास का कार्य, 3.01 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर में 50 बेड फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण, 3.08 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में महिला छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 1.71 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में आचार्य नरेन्द्र देव छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का कार्य, 1.32 करोड़ रुपए की लागत से बने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की मरम्मत एवं जीर्णोद्वार का कार्य, 24.59 करोड़ रुपए की लागत से बने रामनगर वाराणसी में 100 बेड वृद्धाश्रम का निर्माण, 1.95 करोड़ रुपए की लागत से बने सीएसआर के अंतर्गत बेलारी, जखीनी, ठठरा, चित्तैपुर और लालपुर के सरकारी विद्यालयों का पुनरुद्धार, 308.09 करोड़ रुपए की लागत से बने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत भगवानपुर में 55 एमएलडी क्षमता के एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण, 7.58 करोड़ रुपए की लागत से बने डब्ल्यूटीपी भेलूपुर में 1 मेगावाट क्षमता का ग्रिड से संबद्ध ग्राउंड/रूफटॉप स्थापित सोलर पावर प्लांट, 4.63 करोड़ रुपए की लागत से बने जनपद वाराणसी में जिला/मण्डल कार्यालय होम गार्ड का निर्माण कार्य, 45.91 करोड़ रुपए की लागत से बने केन्द्रीय तिब्बती विश्वविद्यालय, सारनाथ में सोवा रिग्पा भवन का निर्माण कार्य, 25.41 करोड़ रुपए की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर, आईएमएस, बीएचयू में स्थापित रोबोटिक असिस्टेड घुटना शल्य चिकित्सा प्रणाली और सूक्ष्म जीव विज्ञान प्रयोगशाला डोर-टू-डोर कलेक्शन विस्तार एवं वाहन फ्लैग ऑफ तथा 1.8 करोड़ रुपए की लागत से बने 2 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 1054.69 करोड़ रुपए की लागत से बने 50 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। जबकि 116.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाराणसी में 71 ग्रामीण सड़कों का कार्य, 315.48 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले500 शैय्या मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य, 113.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध दीन दयाल चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण एवं रीमाडलिंग (198 बेड़स) का कार्य, 0.99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत जगतपुर में हाई-वे से योगेश भूररिया के कारखाना तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण एवं भूमिगत जल निकासी का कार्य, 9.84 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना(सी०एम०वी०एन०चसई०) योजनान्तर्गत नगर निगम वाराणसी में अस्सी घाट पर मैकेनाईज्ड पार्किग का निर्माण कार्य, 1.06 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में थाना बड़ागांव के अन्तर्गत महिला पुलिस चौकी परामर्श केन्द्र, बड़ागांव के भवन निर्माण, 97.00 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद- वाराणसी में नगर निगमए कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, 34.97 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन ( PM- ABHIM) के अन्तर्गत 100 शैय्यायुक्त क्रिटिकल केयर ब्लाक (सी0सी0बी0) के निर्माण कार्य, 14.91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (बाल आश्रय गृह) एवं जुबेनाइल जस्टिस बोर्ड, रामनगर के निर्माण कार्य, 24.51 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय (प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक) ग्राम बाराडीह विकास खण्ड-सेवापुरी, तहसील-राजातालाब, परगना, कसवार राजा, जनपद वाराणसी का निर्माण कार्य, 8.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का जीर्णोद्धार एवंपर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.16 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के दशाश्वमेघ घाट से काशी विश्वनाथ मंदिर घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.18 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के गोला घाट से नमो घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट से दशाश्वमेघ घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 8.24 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट से रविदास घाट के मध्य घाटों का जीर्णोद्धार एवं पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 6.21 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के अस्सी घाट का जीर्णोद्धार तथा पर्यटन सुविधाओं का विकास कार्य, 10.65 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले राज्य हिन्दी संस्थाए वाराणसी में मुख्य भवन एवं छात्रावास का मरम्मत व निर्माण कार्य, 13.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में रिंग रोड के समीप अवस्थित ग्राम गंजारी व उसके आस-पास के ग्रामों में स्थानीय नागरिकों को 24 घण्टे निर्वाध एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु 33/11 के0वी0 नये विद्युत उपकेन्द्र का निर्माण, 121.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले वाराणसी बाईपास फोर लेन मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड (हरहुआ से संदहा) का निर्माण (किमी 0.00 से किमी 15.250 तक), 150.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत मण्डलीय कार्यालय परियोजना, 0.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वालेजनपद वाराणसी के वि०ख० आराजीलाइन में साधन सहकारी समिति जक्खिनी में 100 एमटी गोदाम का निर्माण कार्य, 0.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के वि०ख० सेवापुरी में साधन सहकारी समिति लेढुआई में 100 एमटी गोदाम का निर्माण कार्य, 166.22 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (05 वार्ड) शिवाला, नगवां, बघाड़ा, जंगमबाड़ी एवं बंगाली टोला वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 34.78 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगमए वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र सुजाबाद जोन में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 184.88 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (04 वार्ड) शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर एवं काजीपुरा वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 266.49 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (05 वार्ड ) दुर्गाकुंड, नरिया, सरायनन्दन, जोल्हा उत्तरी एवं भेलूपुर वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजनकार्य से सम्बन्धित योजना, 58.94 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड मे से (02 वार्ड) प्रहलाद घाट एवं कीर्तिविशेश्वर वार्ड में सीवर लाईन बिछाने एवं गृह संयोजन कार्य से सम्बन्धित योजना, 33.44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगमए वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-2 कीर्तिविशेश्वर एवं प्रहलाद घाट वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 166.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम, वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-4 (भेलुपुर, जोल्हा उत्तरी, सरायनन्दन,दुर्गाकुण्ड एवं नरिया वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 87.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर 5 (नगवां, शिवाला, बाघ हाड़ा, बंगाली टोला एवं जंगमबड़ी वार्ड में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 90.85 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर में रामनगर पेयजल पुनर्गठन योजना, 190.09 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के नव विस्तारित क्षेत्र रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क एवं गृह संयोजन के कार्यों की योजना, 119.35 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड) में सीवर लाइन बिछाने एवं गृह संयोजन का कार्य, 45.90 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में नगर निगम वाराणसी के 18 अत्यधिक प्रभावित वार्ड क्लस्टर-1 हुकुलगंज और नई बस्ती वार्ड) में पेयजल विस्तारीकरण योजना, 137.43 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी के विस्तारित क्षेत्र में ट्रांस वरुणा जलापूर्ति लमही जोन (फेज-1, पार्ट-बी) में पेयजल कार्य, 2464.46 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय मल्टी-ट्रैकिंग (15 किमी) कार्य (गंगा नदी पर नए रेल सह सड़क पुल के निर्माण सहित), 57.66 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बीएचयू, वाराणसी स्थित अय्यर बॉयज हॉस्टल के नये भवन (जी +4) का निर्माण तथा वर्तमान भवन का नवीनीकरण, 3.99 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले भोजूबीर तिराहा कांजी हाउस स्थल पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, 4.67 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सिगरा स्थित नगर निगम पेट्रोल पंप के पास स्थित स्थल पर वर्किंग स्पेस कम आफिस का निर्माण कार्य, 18.03 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पिशाचमोचन, सारंगनाथ कुंड, पुष्कर कुंड, पहडिया कुंड एवं लक्ष्मी कुंड पर वाटर क्वालिटी ट्रीटमेंट कार्य, 2.72 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले जनपद वाराणसी में पर्यटक/श्रद्धालुओ की सुविधाओ हेतु विभिन्न व्यवस्थापन कार्यो हेतु 8 तालाब/कुंडो जीर्णोद्धार कार्य, 53.15 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले लेगेसी वेस्ट निष्पादन कार्य तथा 22.27 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 6 नए ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण कार्य सहित कुल 5277. 39 करोड़ रुपए लागत से होने वाले 113 विकास निर्माण परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इसे भी पढ़े-
Maldives, नेपाल, बांग्लादेश हो या अमेरिका, मोदी के सामने किसी की भी अकड़ ज्यादा देर नहीं टिकती, अब चीन समर्थक मुइज्जू भी जबरा फैन हो गए

अमेरिका पर नजर डालें तो नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के बाद मोदी संग उनके दोस्ती के चर्चे बहुत थे। लेकिन जब Read more

जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले
जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले

जनमुख न्यूज। श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान करेर्गीं इससे पहले ही राज्य Read more

डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी
डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी

कोलकाता, जनमुख न्यूज। के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के १९ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर Read more

सुले सुप्रिया का भाई अजित पवार पर निशाना

मुम्बई , जनमुख न्यूज। सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अजित पवार पर अपनी बहन (सुले) के Read more

इसे भी पढ़े-
Maldives, नेपाल, बांग्लादेश हो या अमेरिका, मोदी के सामने किसी की भी अकड़ ज्यादा देर नहीं टिकती, अब चीन समर्थक मुइज्जू भी जबरा फैन हो गए

अमेरिका पर नजर डालें तो नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम के बाद मोदी संग उनके दोस्ती के चर्चे बहुत थे। लेकिन जब Read more

जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले
जम्मू-कश्मीरमें 200 अफसरोंकेतबादले

जनमुख न्यूज। श्रीनगर। जम्मू- कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज निर्वाचन आयोग तारीखों का ऐलान करेर्गीं इससे पहले ही राज्य Read more

डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी
डॉक्टर्स के खिलाफ हिंसा होने पर छह घंटे में दर्ज करानी होगी

कोलकाता, जनमुख न्यूज। के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में तोड़फोड़ और हिंसा के १९ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर Read more

सुले सुप्रिया का भाई अजित पवार पर निशाना

मुम्बई , जनमुख न्यूज। सुप्रिया सुले ने अपने चचेरे भाई और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी अजित पवार पर अपनी बहन (सुले) के Read more

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *